Type Here to Get Search Results !

Article ads

Mp Board Class 12th Hindi Important Questions 2022-23 | Class 12th Hindi Important Questions 2022-23.

Mp Board Class 12th Hindi Important Questions 2022-23 | Class 12th Hindi Important Questions 2022-23.

Mp board exam 2021-22 : class 12th  Hindi  important questions for exam :

एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 -23 कक्षा बारहवीं हिंदी महत्वपूर्ण प्रश्न :

जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। छात्रों के करियर को तय करने के लिए बोर्ड परीक्षा पूरे शैक्षणिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। हर साल हजारों छात्र क्षेत्रीय बोर्डों में शामिल होने के लिए खुद को तैयार करते हैं। सभी छात्रों के बीच देखा गया सामान्य कारक कम समय में बड़े पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए तनाव और चिंता है।  कई स्कूलों में, भागों को जल्द ही लपेटा जाता है और छात्रों को बहुत अधिक पुनरीक्षण समय आवंटित किया जाता है , इस लेख के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया है। हमने उन सभी छात्रों के लिए कुछ बहुत ही व्यावहारिक और उपयोगी युक्तियों का उल्लेख किया है जो बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जानना चाहते हैं। एवं हमने यहां परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हैं इन पश्नो को पढ़कर आप परीक्षा की तैयारी और अच्छे से कर सकते हैं।


Download Class 12th Hindi Important Questions 2022 Pdf 

Click Here....


*परीक्षा में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न-:* 

यहां नीचे हमने परीक्षा में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न किए हुए हैं यह प्रश्न प्री बोर्ड परीक्षा बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्व पूर्ण हैं ऐसा आप इन का अवलोकन करें:-

1.चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म कहाँ हुआ था? 
(A) जबलपुर, मध्य प्रदेश
(B) इटारसी, मध्य प्रदेश
(C) जयपुर, राजस्थान
(D) लमही, वाराणसी 
Answer ⇒ C

2.चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का मूल निवास स्थल कहाँ था? 
(A) लमही, वाराणसी
(B) कदमकुआँ, पटना
(C) सिमरिया, बेगूसराय, बिहार
(D) गुलेर, काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश 
Answer ⇒ D

3.चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन कब हुआ था? 
(A) 11 सितम्बर, 1921 ई०
(B) 12 सितम्बर, 1922 ई० 
(C) 13 सितम्बर, 1923 ई०
(D) 14 सितम्बर, 1924 ई०
Answer ⇒ B

4.चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म कहाँ हुआ था? 
(A) जबलपुर, मध्य प्रदेश
(B) इटारसी, मध्य प्रदेश
(C) जयपुर, राजस्थान
(D) लमही, वाराणसी 
Answer ⇒ C

5. गुलेरी जी की प्रमुख कहानियों का नाम बताएँ 
(A) सुखमय जीवन
(B) बुद्ध का काँटा 
(C) उसने कहा था
(D) उपर्युक्त तीनों
Answer ⇒ D

6. गुलेरी जी ने किन पत्रिकाओं का सम्पादन किया? 
(A) समालोचक, काशी नागरी प्रचारिणी पत्रिका
(B) धर्मयुग
(C) साप्ताहिक हिन्दुस्तान
(D) वागर्थ 
Answer ⇒ A

7. किन विषयों पर गुलेरी जी ने लेखन किया? 
(A) प्राच्यविद्या, इतिहास
(B) पुरातत्त्व, भाषाविज्ञान 
(C) समसामयिक विषय
(D) उपर्युक्त तीनों 
Answer ⇒ D

8. गुलेरी जी के प्रमुख निबंधों के नाम बताएँ 
(A) कछुआ धरम, डिंगल, संस्कृत की टिपरारी
(B) मारेसि मोहिं कुठाँव, पुरानी हिन्दी
(C) देवानां प्रिय
(D) उपर्युक्त सभी 
Answer ⇒ D

9. ‘उसने कहा था’ कहानी की क्या बिशेषता है ?
(A) दिव्य प्रेम कहानी
(B) प्रेम पर बलिदान की कहानी 
(C) युद्ध कहानी
(D) उपर्युक्त तीनों
Answer ⇒ D

10. किस पाठ में यह उक्ति आयी है- ‘मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहुत साफ हो जाती है।’
(A) उसने कहा था
(B) सुखमय जीवन
(C) बुद्ध का काँटा
(D) भोगे हुए दिन
Answer ⇒ A

11.काव्य की शोभा बढ़ाने वाले शब्द को कहते है 
( अ ) छंद          ( ब ) शब्दशक्ति
 ( स ) अलंकार  ( द ) शब्दगुण

12.रचना के अनुसार वाक्य भेद होते है 
( अ ) दो प्रकार      ( ब ) तीन प्रकार
( स ) आठ प्रकार  ( द ) चार प्रकार

13.गौरा के बछड़े का नाम था
 ( अ ) लालसिंह ( ब ) नीलमणि
( स ) लालमणि  ( द ) नीलममणि ।

14.तात्या टोपे एकांकी का नायक है 
( अ ) मानसिंह       ( ब )सर राबर्ट्स 
 ( स ) तात्या टोपे    ( द ) मेजर भीड

15.पूरण पुराण और पुरूष पुराण है 
( अ ) गणेश       ( ब ) राम
( स ) सरस्वती   ( द ) शंकर ।

*परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न* 

यह नीचे हमने परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का उल्लेख किया है यह प्रश्न आप की बोर्ड परीक्षा एवं प्री बोर्ड परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है, अतः आप इनका अवलोकन करें।
1. अधिनायक कविता का भावार्थ लिखें।

2. ‘जूठन’ कहानी का सार अपने ब्दों में लिखें।

3.शिक्षा का क्या अर्थ है ? जहाँ भय है वहाँ मेधा नहीं हो सकती। क्यों ?

4. पठित पाठ से ‘सूरदास’ के किसी एक पद का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

5. हेडमास्टर कली राम ने ओमप्रकाश को क्या आदेश दिया था ?

6.‘ओ सदानीरा’ का केन्द्रीय भाव लिखें।

7. लहना सिंह कौन है?

8. मालती कौन थी?
 
9. लहना सिंह के साथी का क्या नाम है?
 
10. राम का नाम सुनते ही तुलसीदास की बिगड़ी बात बन जाएगी, तुलसीदास के इस भरोसे का कारण स्पट करें? 
 
11. पुत्र के लिए उसकी माँ क्या-क्या करती है? 

12.कवि ने भाई - बहन के स्नेह को किन - किन प्रतीकों के माध्यम से अभिव्यक्त किया है ?

13.' महत्ता ' शीर्षक कविता में भारतवर्ष की किन विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? लिखिए

14. कबीरदास जी ने कुसंग के दुष्प्रभाव को किस तरह स्पष्ट किया है ? उल्लेख कीजिए।

15.सिंह और स्यार किसे और किस संदर्भ में कहा है ?

16.नदी हमें किस प्रकार संस्कार देती है ? स्पष्ट कीजिए ।

17.वापसी शीर्षक कहानी का उद्देश्य लिखिए ।

18.कवि वीरेन्द्र मिश्र ने भारतीयों को " रक्त चरित्रों " कहकर क्यों सम्बोधित किया है?

19.श्रीकृष्ण ने अर्जुन की जिज्ञासाओं का कैसे समाधान किया ?

20.नये मेहमान एकांकी के आधार पर महानगरों के आवास की समस्या पर प्रकाश डालिए ।

21.खेल शीर्षक कहानी का उद्देश्य लिखिए ।

22.चिकित्सा क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी की उपयोगिता बताइये ।

23.आह मेरा गोपालय देश महादेवी वर्मा ने निःश्वास छोड़ते हुए ऐसा क्यों कहा ? लिखिए ।

24.श्रृंगार रस की परिभाषा एक उदाहरण देते हुए लिखिए ।

25.भारतेंदु युगीन काव्य की दो विशेषताएं लिखिए ।

*एमपी बोर्ड कक्षा 12 विशेष हिंदी पाठ्यक्रम और अंकन योजना *

*एमपी बोर्ड कक्षा 12 प्रश्न पत्र का विशेष हिंदी ब्लू प्रिंट * 

पद्य खण्ड-

पद्य साहित्य का विकास : आधुनिक काल की प्रमुख प्रवृत्तियाँ- छायावाद, रहस्यवाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता पर आधारित दो प्रश्न, पद्य पाठों पर आधारित कवि का साहित्यिक परिचय (2 + 2 = 4 Marks)
(रचनाएँ, काव्यगत विशेषताएँ-भावपक्ष, कलापक्ष) पर एक प्रश्न (5 Marks)
दो पद्यांश में से एक पद्यांश की प्रसंग सहित व्याख्या (5 Marks)
सौन्दर्य-बोध पर आधारित दो प्रश्न (4 + 3 = 7 Marks)
विषय-वस्तु एवं मूल्य-बोध पर दो प्रश्न (3 + 3 = 6 Marks)


गद्य खण्ड-
गद्य साहित्य : विविध विधाओं (निबन्ध, कहानी, नाटक) पर एक प्रश्न (4 Marks)
लेखक परिचय (रचनाएँ, भाषा-शैली) पर एक प्रश्न (5 Marks)
दो में से एक गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या पर एक प्रश्न (5 Marks)
विचारबोध पर आधारित दो प्रश्न ( 3 + 2 = 5 Marks)
विषय-वस्तु पर आधारित एक प्रश्न (4 Marks)


सहायकवाचन-
पाठों की विषय-वस्तु पर दो प्रश्न (3 + 3 = 6 Marks)
आँचलिक भाषा के पाठों पर दो प्रश्न (2 + 2 = 4 Marks)


भाषा बोध-
वाक्य के प्रकार-रचना के आधार पर, अर्थ के आधार पर, वाच्य के आधार पर, वाक्य परिवर्तन पर एक प्रश्न (2 Marks)
बोली, विभाषा, मातृभाषा, राजभाषा, राष्ट्रभाषा पर एक प्रश्न (2 Marks)
मुहावरे/लोकोक्तियों का वाक्य में प्रयोग पर एक प्रश्न (2 Marks)
भाव विस्तार पर एक प्रश्न (4 Marks)


काव्य बोध-
काव्य की परिभाषा, काव्य भेद, प्रबन्ध काव्य, मुक्तक काव्य पर एक प्रश्न
काव्य गुण पर एक प्रश्न
रस-परिचय, अंग, भेद एवं उदाहरण पर एक प्रश्न
अलंकार-यमक,श्लेष, व्याजस्तुति, व्याज निन्दा, विभावना, विशेषोक्ति पर एक प्रश्न
छन्द-छप्पय, कवित्त, सवैया (मत्तगयन्द, दुर्मिल) पर एक प्रश्न


अपठित बोध-
गद्यांश/पद्यांश (शीर्षक, सारांश एवं प्रश्न) पर आधारित एक प्रश्न (5 Marks)


पत्र-लेखन-
आवेदन-पत्र, स्थानीय निकाय से सम्बन्धित पत्र, सम्पादक के नाम पत्र-अपनी रचना प्रकाशन हेतु, समसामयिक विषयों पर परिचर्चा, सम-सामयिक समस्याओं के समाधान हेतु पत्र पर आधारित एक प्रश्न (5 Marks)


निबन्ध-लेखन-
विचारात्मक, भावात्मक, ललित निबन्ध एवं सम-सामयिक विषयों पर निबन्ध-लेखन पर एक प्रश्न (10 Marks)

Download Class 12th All Subject Important Questions 2022 Pdf 👇👇👇

Class 12th Hindi Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th English Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Physics Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Chemistry Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Biology Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Math Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th History Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Geography Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Economics Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Political Science Important Questions Pdf 2022-23

Class 12th Accountancy Important Questions Pdf 2022-23


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad