Type Here to Get Search Results !

Article ads

Mp Board 11th Hindi Important Questions Chapter-3 | Class 11th Hindi Imp Questions.

Mp Board 11th Hindi Important Questions Chapter-3 | Class 11th Hindi Imp Questions

Class 11th Hindi Important Questions Mp Board :-

एमपी बोर्ड के कक्षा 11वी के ऐसे विद्यार्थी जो कि अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं | तो उनकी तैयारी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 11वी हिंदी विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न बता रहे हैं | यह प्रश्न देखा जाए तो कक्षा 11वी के जितने भी आपके अध्याय हैं, उन्ही अध्यायों के आधार पर सिलेक्ट किए गए हैं |

                                     class 11 hindi important question chapter-3

यदि आप इन प्रश्नों के उत्तर को ठीक तरह से याद कर लेते हैं तो यह प्रश्न आपकी त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और मूल रूप से वार्षिक परीक्षा के लिए काफी कारगर साबित होंगे | महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ हम इन प्रश्नों की आपको पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड करना बताएंगे | जिससे आप पीडीएफ की मदद से अपनी फाइनल बोर्ड की परीक्षा की तैयारी बहुत अच्छे ढंग से कर पाएंगे | सबसे पहले हम अध्याय-3 के महत्वपूर्ण प्रश्न बताएंगे और आखिर में अंतिम अध्याय के प्रश्न आपको बताएंगे | तो इस आर्टिकल को आप शुरू से लेकर आखिर तक बिल्कुल ध्यान पूर्वक पड़े यदि आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिर तक पढ़ते हैं तो कक्षा 11वी बोर्ड परीक्षा में आपके हिंदी विषय में 90% मार्क्स लाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है |
🎯🎯🎯🎯🎯

पाठ- 3 के महत्वपूर्ण प्रश्न 

👇👇👇👇👇👇👇👇

प्रश्न 1: पथेर पांचाली फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक क्यों चला?

उत्तर-‘पथेर पांचाली’ फ़िल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक चला। इसके कारण निम्नलिखित थे :-

 (क) लेखक को पैसे का अभाव था। पैसे इकट्ठे होने पर ही वह शूटिंग करता था।

(ख) तकनीक के पिछड़ेपन के कारण पात्र, स्थान, दृश्य आदि की समस्याएँ आ जाती थीं।

प्रश्न 2: ‘भूलो’ की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया? [M. Imp.]

उत्तर-भूलो की मृत्यु हो गई थी, इस कारण उससे मिलता-जुलता कुत्ता लाया गया। फ़िल्म का दृश्य इस प्रकार था कि अप्पू की माँ उसे भात खिला रही थी। अपू तीर-कमान से खेलने के लिए उतावला है। भात खाते-खाते वह तीर छोड़ता है तथा उसे लाने के लिए भाग जाता है। माँ भी उसके पीछे दौड़ती है। भूलो कुत्ता वहीं खड़ा सब कुछ देख रहा है। उसका ध्यान भात की थाली की ओर है। यहाँ तक का दृश्य पहले भूलो कुत्ते पर फ़िल्माया गया था। इसके बाद के दृश्य में अपू की माँ बचा हुआ भात गमले में डाल देती है और भूलो वह भात खा जाता है। यह दृश्य दूसरे कुत्ते से पूरा किया गया।

प्रश्न 3: बारिश का दृश्य चित्रित करने में क्या मुश्किल आई और उसका समाधान किस प्रकार हुआ?

उत्तर-फ़िल्मकार के पास पैसे का अभाव था, अत: बारिश के दिनों में शूटिंग नहीं कर सके। अक्टूबर माह तक उनके पास पैसे इकट्ठे हुए तो बरसात के दिन समाप्त हो चुके थे। शरद ऋतु में बारिश होना भाग्य पर निर्भर था। लेखक हर रोज अपनी टीम के साथ गाँव में जाकर बैठे रहते और बादलों की ओर टकटकी लगाकर देखते रहते। एक दिन उनकी इच्छा पूरी हो गई। अचानक बादल छा गए और धुआँधार बारिश होने लगी। फिल्मकार ने इस बारिश का पूरा फायदा उठाया और दुर्गा और अपू का बारिश में भीगने वाला दृश्य शूट कर लिया। इस बरसात में भीगने से दोनों बच्चों को ठंड लग गई, परंतु दृश्य पूरा हो गया |

प्रश्न 4: ‘सुबोध दा’ कौन थे? उनका व्यवहार कैसा था? [Extra Imp- करना होतो याद कर लो]

उत्तर-‘सुबोध दा’ 60-65 आयु का विक्षिप्त वृद्ध था। वह हर वक्त कुछ-न-कुछ बड़बड़ाता रहता था। पहले वह फ़िल्मवालों को मारने दौड़ता है, परंतु बाद में वह लेखक को वायलिन पर लोकगीतों की धुनें सुनाता है। वह आते-जाते व्यक्ति को रुजवेल्ट, चर्चिल, हिटलर, अब्दुल गफ्फार खान आदि कहता है। उसके अनुसार सभी पाजी और उसके दुश्मन हैं।

प्रश्न 4: लेखक को धोबी के कारण क्या परेशानी होती थी? [Extra Imp- करना होतो याद कर लो]

उत्तर-लेखक बोडाल गाँव के जिस घर में शूटिंग करता था, उसके पड़ोस में एक धोबी रहता था। वह अकसर ‘भाइयो और बहनो!’ कहकर किसी राजनीतिक मामले पर लंबा-चौड़ा भाषण शुरू कर देता था। शूटिंग के समय उसके भाषण से साउंड रिकार्डिग का काम प्रभावित होता था। धोबी के रिश्तेदारों ने उसे सँभाला |

प्रश्न 5: किसी फिल्म की शूटिंग करते समय फिल्मकार को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें सूचीबदध कीजिए।

उत्तर-किसी फ़िल्म की शूटिंग करते समय फिल्मकार को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता है-

(क) धन की कमी।
(ख) कलाकारों का चयन।
(ग) कलाकारों के स्वास्थ्य, मृत्यु आदि की स्थिति।
(घ) पशु-पात्रों के दृश्य की समस्या।

प्रश्न 6: ‘वास्तुसर्प’ क्या होता है? इससे लेखक का कार्य कब प्रभावित हुआ?[Extra Imp- करना होतो याद कर लो]

उत्तर-वास्तुसर्प वह होता है जो घर में रहता है। लेखक ने एक गाँव में मकान शूटिंग के लिए किराये पर लिया। इसी मकान के कुछ कमरों में शूटिंग का सामान था।

अगर आप अध्याय -3 के महत्वपूर्ण प्रश्नों की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप इसकी पीडीएफ फाइल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं

👇👇👇👇👇👇👇👇👇


कक्षा 11वी हिंदी विषय के फाइनल पेपर में पूछे जाने वाले अन्य अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्न देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें 👇👇👇👇👇👇

अध्याय 1 - नमक का दरोगा महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 2 - मियाँ नसीरुद्दीन महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 3 - अपु के साथ ढाई साल महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 4 - बिदाई सम्भासन महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 5 - गलता लोहा महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 6 - स्पीति में बारिश महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 7 - रजनी महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 8 - जामुन का प्रति महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 9 - भारत माता महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 10 - आत्मा का ताप महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 11 - कविता कबीर के पद महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 12 - कविता मीरा के पद महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 13 - काव्य पथिक महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 14 - कविता वे आँखे महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 15 - कविता घर की याद महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 16 - कविता चंपा काले काले अक्षर नेहीं चिन्हति महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 17 - कविता ग़ज़ल महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 18 - कविता हे भूख! मत मचाल, अरे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 19 - कविता सबसे ख़तरनाक महत्वपूर्ण प्रश्न

अध्याय 20 - कविता आओ मिलके बचायें महत्वपूर्ण प्रश्

आशा करते हैं कि आप सभी ने इस आर्टिकल के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रश्नों की पीडीएफ डाउनलोड करके उन्हें ठीक तरह से तैयार कर लिया होगा यदि आप आर्टिकल के माध्यम से बताए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों को ठीक तरह से याद कर लेते हैं तो आपके बोर्ड परीक्षा में 90%+ अंक लाने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता है | 🎯🎯🎯

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad