Type Here to Get Search Results !

Article ads

Mp board exam 2022 : बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं को लेकर बड़ी खबर | Mp board exam date 2022.

Mp board exam 2022 : बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं को लेकर बड़ी खबर | Mp board exam date 2022.

Mp board exam 2022 : बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं को लेकर बड़ी खबर

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने निकल कर आई है | बताया जा रहा है कि अगर 31 जनवरी तक कोरोना पीक नहीं आया तो फिर Mp board exam 2022 अप्रैल तक टलेंगे | ऐसा स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है | जैसाकि स्कूल शिक्षा विभाग ने वेट एंड वॉच प्लान तैयार किया है |

जैसा कि देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है | यहां रोज की रोज 6000 से 7000 के बीच रोज के नए मामले सामने देखने को मिल रहे हैं | देखा जाए तो आगे चलकर इनमें बढ़ोतरी देखने को मिलेगी |

Download Class 10th And 12th Admit Card 👇👇


कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 जनवरी तक स्कूल व हॉस्टल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है | जैसा कि यहां पर देखा जाए तो कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बरकरार है | एग्जाम को लेकर अभी स्कूल शिक्षा विभाग वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं|
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की यहां पर बात माने तो Mp board exam 2022 को लेकर अलग सेेे अभी कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है |

Download Class 10th And 12th Time Table 2022 👇👇

यहां पर देखा जाए तो स्कूल शिक्षा विभाग  31 जनवरी तक कोरोना की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं | अगर 31 जनवरी तक कोरोना का पीक नहीं आता है, तो यहाँ माना जा रहा है कि फरवरी के महीने में कोरोना के पीक आने की आशंका है | ऐसे में देखा जाए तो कक्षा दसवीं बारहवीं की जो फरवरी माह में जो परीक्षा होने वाली है उसकी तारीख आगे खिसक सकती है|
जैसा कि यहां पर माना जा रहा है कि अगर अप्रैल माह में भी Mp board exam 2022 नहीं होते हैं तो कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को 2021 की तरह त्रेमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर पास किया जाएगा |

अप्रैल में भी नहीं हुए एग्जाम तो आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा 10वीं 12वीं के छात्रों को पास :

जैसा कि देखा जाए तो एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा फरवरी के महीने में होना है | बीते साल देखा जाए तो कोरोना का पीक मार्च के माह में आया था | इसी कारण बोर्ड ने पहली बार फरवरी के बीच में ही परीक्षा करवाने का निर्णय लिया था। लेकिन कोरोना का पीक फरवरी में होने की आशंका को देखते हुए सरकार एग्जाम को आगे खिसकाते हुए अप्रैल में कराने पर विचार कर रही है। अगर इसके बाद भी परीक्षा नहीं हो पाती हैं, तो इस बार आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार एमपी बोर्ड के पास मार्च, अप्रैल और मई में परीक्षा कराने का समय है।

Download Class 10th And 12th Application Number 👇👇

अभी के एग्जाम का टाइम टेबल  :-

जैसा की अभी देखा जाए तो कक्षा 10वीं और 12वीं के Mp board exam 2022 फरवरी माह के बीच में शुरू होने जा रही है | यहां पर देखा जाए तो कक्षा दसवींं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच शुरू होने जा रही है | और ठीक इसी के साथ-साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच होने वाली है | ठीक पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच होने वाले हैं | जैसा कि यहां पर देखा जाए तो जो कक्षा 10वीं व 12वीं का टाइम टेबल है वह एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर पहले ही जारी कर दिया है | कोरोना को देखते हुए पहली बार Mp board exam 2022 फरवरी में शुरू होने वाले हैं |

सुबह 8:30 बजे छात्रों का उपस्थित होना है जरूरी :

Mp board exam 2022 के लिए कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों को सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना है | सभी छात्रों को सुबह 8:45 तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा | उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा|

Download Class 10th And 12th Enrolment number 👇👇

हाई स्कूल कक्षा दसवीं:-

परीक्षा शुरू होगी : 1 फरवरी 2022

आखिरी पेपर : 10 मार्च 2022

समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

हाई सेकेंडरी कक्षा 12वी:-

परीक्षा शुरू होगी : 11 फरवरी 2022

आखिरी पेपर : 12 मार्च 2022

समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad